Advertisement
Home म्यूजिक स्वीटी का ड्रामा, जिसने देखा वही हुआ दीवाना

स्वीटी का ड्रामा, जिसने देखा वही हुआ दीवाना

0
1493
स्वीटी का ड्रामा

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन, एक्टर आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव स्टारर फिल्म बरेली की बर्फी का सॉन्ग ‘स्वीटी तेरा ड्रामा’ रविवार शाम को रिलीज किया गया था। स्वीटी का ड्रामा देखकर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। यकीन मानिए, जी म्यूजिक कम्पनी के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किए गए इस सॉन्ग को मात्र दो ही दिनों में सिर्फ यूट्यूब पर 43 लाख से अधिक व्यूज मिले है जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

सॉन्ग के विडियों में कृति के साथ आयुष्मान और राजकुमार राव भी ठुमके लगाते नजर आ रहे है। शादी की पृष्ठभूमि पर फिल्माए गए इस सॉन्ग में बडी ही खूबसूरती के साथ बरेली के लोकल कल्चर की झलक देखने को मिल रही है।
तनिष्क बागची द्वारा कम्पोज किए गए इस सॉन्ग को देव नेगी और पवनी पांडे और श्रद्धा पंडित ने अपनी मुधुर आवाज से सजाया है। जबकि लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे है।
अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण अभय चोपडा, जूना चोपडा के बीआर स्टूडिया और जंगली पिक्चर्स ने साथ मिलकर किया है। फिल्म आगामी 18 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बाबूमोशाय बंदूकबाज का ट्रेलर रिलीज

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here