जयपुर। फेमिना मिस इंडिया— 2017 के मुम्बई में आयोजित होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए राजापार्क स्थित एक मॉल में आयोजित आॅडिशन्स में तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया। 200 प्रतिभागियों में से जयपुर की अदिति हुन्डिया, गीतांजलि व लेखा प्रजापति का चयन किया गया है। अब ये तीनों प्रतिभागी आगामी 25 जून को मुम्बई में आयोजित होने वाले फाइनल मुकाबले में अपना टेलेन्ट दिखाएगी। आडिशन में प्रदेशभर से आई कंटेन्सटेंट ने जजेज के सामने बखूबी से अपनी दावे दारी पेश की। खिताब के लिए कंटेन्सटेंट के बीच जबर्दस्त कॉम्पीटीशन नजर आया।
मिस इंडिया का खिताब पाने के लिए प्रदेश के अनेक शहरों से 18 से 25 आयुवर्ग की करीब 200 लडकियों ने आॅडिशन दिए। इसमें इंट्रोडक्शन और कॉकटेल राउंड में प्रतिभागियों की ब्यूटी, प्रजेंटेशन और कैटवॉक के बाद तीसरा राउंड प्रश्नोत्तरी का रखा गया था।
आपको बता दे कि फेमिना मिस इंडिया के 54वें संस्करण में इस बार देश के 30 राज्यों का दौरा और सभी राज्यों से चुनी गई 30 प्रतिभागियों को मिस इंडिया का ताज पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। वेस्ट जोनल ताज समारोह का आयोजन 23 मई को हयात रिजेंसी पुणे में किया जाएगा। यहां पर प्रत्येक 4 राज्यों की सबसे योग्य प्रतिभागी यानि मिस इंडिया राजस्थान, मिस इंडिया गुजरात, मिस इंडिया गोवा, और मिस इंडिया महाराष्ट्र जून में मुम्ई में आयोजित होने वाले ग्रेंड फिनाले में अपने—अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Advertisement


































