Advertisement
Home इंडियन आर्टिस्ट TUBELIGHT का एक ओर टीजर पोस्टर जारी : 4 मई को रिलीज...

TUBELIGHT का एक ओर टीजर पोस्टर जारी : 4 मई को रिलीज होगा टीजर

0
1912
TUBELIGHT
PC : Social

मुम्बई। बॉलीवुड सपुरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म TUBELIGHT के प्रमोशन को लेकर बडे संजीदा नजर आ रहे है। अपनी आने वाली फ़िल्म का जोरो शोरो से प्रमोशन कर रहे है सलमान पिछले कुछ दिनों से रोजाना एक पोस्टर जारी कर लोगो की फिल्म के प्रति क्रेज को बरकरार रखे है| आज जब फिल्म का टीजर रिलीज होने में मात्र तीन दिन बाकि है सलमान ने ट्वीटर पर फिल्म का एक नया टीजर पोस्टर जारी कर संदेश दिया है कि वे फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। सोमवार को ट्वीटर पर जारी किए गए पोस्टर को देखकर मन में भावनाओं का ज्वार उठता है। पोस्टर में सलमान के साथ एक बच्चा भी नजर आ रहा है। हालांकि अभी तक इस किरदार के बारे में कोई जानकारी नहीं थी लेकिन पोस्टर देख कर लग रहा है कि इस बच्चे का फिल्म में कोई अहम किरदार है।

सलमान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘ This little kid is my Man!’ बता दे कि इस पोस्टर में ​दिखाई देने वाले इस बच्चे का नाम माटिन रे है। सलमान और माटिन के अलावा इस पोस्टर में सेना के जवानों को पहाड पर चढते हुए दिखाया गया है जो फिल्म की गहराईयों को बयां करता है।

पिछले तीन दिनों में सलमान द्वारा जारी जारी किए गए पोस्टर्स को अगर गौर करें तो लगता है टीजर से पहले पोस्टर के माध्यम से फिल्म के सभी प्रमुख किरदारों के लुक सामने आ रहे है। पहले पोस्टर में सलमान अकेले नजर आते है, दूसरे में सलमान के साथ सोहेल और अब माटिन। इस लिहाज से संभावना है कि जल्द ही फिल्म की हिरोइन जू जू का लुक भी जल्द ही पब्लिक के सामने होगा।

जहां सलमान एक के बाद एक पोस्टर जारी कर फिल्म के प्रति दर्शको की उत्सुक्ता बढा रहे है वहीं दूसरी और फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने भी सोमवार को ट्वीटर पर फिल्म का पोस्टर ट्वीट कर एक खुलासा किया है। कबीने ने ट्वीट कर बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म ट्यूबलाइट में सलमान का नाम ‘लक्ष्मण’ होगा।

https://twitter.com/kabirkhankk/status/858947847407910913

खबरों की माने तो फिल्म TUBELIGHT  इसी साल ईद के अवसर पर रिलीज़ होगी| जंहा सलमान के साथ चायनीज एक्ट्रेस जु जु बतौर हिरोईन नजर आएगीं वहीं किंग खान के नाम से मशहूर शाहरूख खान मूवी में केमियो रोल करते दिखाई देगें। रोल करते दिखाई देंगे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here