मुम्बई। राष्ट्रभक्ति से प्रेरित फिल्म ‘ये है इंडिया’ का टाइटल ट्रेक बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। इस टाइटल सॉन्ग को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में फिल्म का आॅडियो एलबम फेमस सॉन्ग डाउनलोड साइट्स पर रिलीज किया गया था जो आज भी फिल्म को लेकर फैंस के क्रेज के चलते उन वैबसाइट्स की टॉप लिस्ट में ट्रेंड कर रहा है। डीएलबी फिल्म्स प्रा.लि. के आॅफिशयल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए इस सॉन्ग को रिलीज के बाद कुछ ही घंटों में 60 हजार से अधिक व्यूज सिर्फ यूट्यब पर मिले है। ये है इंडिया के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर टाइटल ट्रेक रिलीज की जानकारी फैंस के साथ सांझा की गई है।
https://twitter.com/YHI_Movie/status/890195144791609349
इंडो—आॅस्ट्रेलियन डायरेक्टर लोम हर्ष के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टाइटल ट्रेक को कम्पोज तपेश आर पंवार ने किया है जबकि शाहिद माल्या और एनआरएस ने अपनी मधुर आवाज से इसे सजाया है। यह सॉन्ग उन सैनिको को समर्पित है जिन्होने देश की रक्षा करने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया है। मेकर्स का मानना है कि इंडिया को प्यार करने वाले हर इंडियन को यह गाना जरूर पसंद आएगा। आपको बता दे कि फिल्म ये है इंडिया की कहानी एक ऐसे एनआरआई लडके और उसकी यात्रा की कहानी है जो विदेशों में भारत की खराब छवि से व्यथित होकर भारत आता है और भारत की पॉजिटिव छवि और अनछुए पहलुओं को सम्पूर्ण विश्व के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए प्रयास करता है।
https://www.youtube.com/watch?v=udBn1CycCmo
युवा बिजनसमैन संदीप चौधरी की प्रस्तुति और डीएलबी फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर गैवी चहल, डियाना उप्पल, मोहन जोशी आदि मुख्य किरदार निभा रहे है। फिल्म आगामी 18 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज किया गया था जिसे इंटरनेट पर फैंस का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है।






























