नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान और पाकिस्तानी अदाकारा सबा कमर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हिन्दी मीडियम को दिल्ली सरकार की मनोरंजन शाखा ने टैक्स फ्री करने की घौषणा कर दी है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात के बाद दिल्ली चौथा राज्य बन गया है जंहा फिल्म हिन्दी मीडियम को टैक्स फ्री घोषित किया गया है।
साकेत चौधरी के निर्देशन में बनी फिल्म हिन्दी मीडियम को देशभर में करीब 100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म ने घरेलु बॉक्स आॅफिस पर संतोषजनक बिजनस भी किया है। फिल्म में इरफान एक अंडरस्टैडिंग और प्यार करने वाले पति के किरदार में बेहतरीन लग रहे है वहीं सबा भी काफी फनी नजर आ रही है। देखा जाए तो यह फिल्म प्राइवेट स्कूल सिस्टम पर एक तीखा कमेंट है।
देखिए, एक चुलबली लडकी ‘पंखुरी’ का हिन्दी मीडियम अंदाज
Advertisement
































