Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट क्या कंगना का “नेपोटिज्म” वाला बयान सही है ?

क्या कंगना का “नेपोटिज्म” वाला बयान सही है ?

0
1055

पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड में नेपोटिज़्म के मुद्दे पर काफी बवाल हो रहा है। कंगना रनौत की एक टिप्पणी ने इस मुद्दे को इतना गरमाया कि पूरा बॉलीवुड इस पर बात करने लगा। कंगना रनौत ने कॉफी विद करण में करण जौहर पर ही निशाना साधते हुए कहा था कि वो इंडस्ट्री में नेपोटिज़्म (भाई भतीजेवाद) को बढ़ावा देते हैं।

कंगना रनौत ने करण जौहर से कहा था कि अगर कभी मेरी बायोपिक बनी तो आप उसमें बॉलीवुड के स्टोरियोटिपकल बड़े आदमी की भूमिका निभाएंगे। जो नए लोगों को मौका नहीं देता है। आप बॉलीवुड में नेपोटिज़्म के फ्लैग बियरर (भाई-भतीजावाद के ध्वजवाहक) और मूवी माफिया हैं।

इस पर करण ने शो के दौरन तो कोई जवाब कंगना को दिया नहीं लेकिन बाद में करण ने भी इस पर चुप्पी नहीं साधी और कंगना को जवाब देते हुए हा था कि अगर उन्हें बॉलीवुड से इतनी परेशानी है तो वो इस छोड़ ही क्यों नहीं देतीं

दरअसल कंगना का मानना है कि बॉलीवुड में ज्यादातर मौका उन्हीं को मिलता है जिसका फैमिली बैकग्राउंड फिल्मी हो। लेकिन यहां हम आपको दिखाने जा रहे हैं वो सुपरस्टार जिन्होंने केवल अपने दम पर सफलता का स्वाद चखा है। और इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस लिस्ट में कंगना खुद भी शामिल हैं..चलिए डालते हैं एक नज़र..

शाहरुख खान
शाहरुख खान के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर थियेटर आर्टिस्ट की थी। उन्होंने अपने दम पर ही इतना ऊंचा मुकाम पाया।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार कुमार की सक्सेस खुद ब खुद बोलती है। इनका भी कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा ने आज जितना नाम दुनियाभर में कमाया है उसे किसी शब्दों में बखान करने की ज़रूरत नहीं है।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण का भी कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है। इनके पिता जाने माने बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण हैं।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह रणवीर सिंह ने भी सफलता का स्वाद अपने दम पर चखा। आज उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ ने इतनी कामियाबी अपने ही दम पर देखी।
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। इनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा अनुष्का शर्मा भी अपनी ही मेहनत के दम पर इतना ऊंचा मुकाम हांसिल कर पाईं। इन्होंने अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी है।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन मिस यूनिवर्स के खिताब से लेकर ऐश्वर्या राय ने जो भी कुछ हासिल किया वो सब अपनी मेहनत के बल पर किया।
कंगना रनौत
कंगना रनौत कंगना रनौत भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। इन्होंने अपने दम पर एक से बढ़कर एक फिल्म बॉलीवुड को दी। विद्या
बालन विद्या
बालन विद्या बालन ने भी जो भी कुछ हांसिल किया उसकी हकदार वो बस खुद ही हैं। उनका भी फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है ।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here