Advertisement
Home शॉर्ट फिल्म्स जरूर देखेने नीरज पांडे की ‘आउच…’

जरूर देखेने नीरज पांडे की ‘आउच…’

0
1186

रिश्ते खूबसूरत होते हैं पर कभी- कभी थोड़े पेचीदा भी हो जाते हैं. लेकिन जरूरी नहीं कि कहानी का अंत हमेशा सुखद ही हो. और यदि आपको लगता है कि प्यार में दिमाग से नहीं दिल से ही काम लेना चाहिए तो हो सकता है आपको थोड़ा और सोचने की ज़रूरत है. नीरज पांडे की शॉर्ट फिल्म ‘आउच’ में मनोज वाजपेयी की हालत देख आप ज़रूर समझ जाएंगे कि हम क्या कहना चाह रहे हैं. फिल्म में उनके साथ पूजा चोपड़ा भी नज़र आ रही हैं.

कुल 14 मिनट की यह कहानी विनय (मनोज) और प्रिया (पूजा) की बातचीत के आसपास घूमती है. दोनों साथ काम करते हैं और एक दूसरे से प्यार करते हैं. लेकिन समस्या यह है कि दोनों शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं. दोनों तय करते हैं कि अपने रिश्ते के बारे में अपने-अपने पति-पत्नी को बताएंगे ताकि एक-दूसरे के साथ नई ज़िंदगी शुरू कर सकें. इसके बाद क्या होता है यह जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

इस फिल्म को अब काफी पसंद भी किया जा रहा है. ट्विटर पर लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here