मुम्बई। करण जौहर के नए प्रोजेक्ट की घोषणा की जा चुकी है। जी हां, उनकी नई फिल्म ब्रह्मास्त्र की घोषणा पिछले दिनों खुद करण जौहर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर की है। खबरों की अगर माने तो पहले इस प्रोजेक्ट का नाम ड्रेगन था जिसे अब बदलकर ब्रह्मास्त्र कर दिया गया है। अपने ट्वीट में करण जौहर ने लिखा है कि ‘A TRILOGY …A FANTASY ADVENTURE….A LABOUR OF LOVE…..”BRAHMĀSTRA”
A TRILOGY …A FANTASY ADVENTURE….A LABOUR OF LOVE…..”BRAHMĀSTRA” pic.twitter.com/8yQ2Y0yWaD
— Karan Johar (@karanjohar) October 11, 2017
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का अनुमानित बजट 100 करोड़ बताया जा रहा है। ट्वीट में दी गई जानकारी के अनुसार फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में है। ऐसा पहली बार है जब ये तीनों एक साथ किसी फिल्म में काम करेगें। हालांकि रणबीर और आलिया तो पहले भी स्टूडेंट ऑफ द इयर, हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ का दुल्हनिया में एक साथ काम कर चुके है।
खबरों की अगर माने तो करण रणबीर और आलिया के साथ फिल्म के सिलसिले में कई मुलाकाते कर चुके है। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि फेमस डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने तो फिल्म के किरदारों के लिए ड्रेस डिजायनिंग का काम भी शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसके चलते 40 के दशक के सैट का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। फिल्म 15 अगस्त 2019 तक सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है।
































