मुंंबई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस रवीना टंडन की अपकमिंग फिल्म ‘मातृ’ प्रोड्यूसर अंजुम रिज़वी से जुड़े एक विवाद के चलते ‘मातृ’ की रिलीज़ ख़तरे में पड़ गई थी, मगर अब ये मामला सुलझ गया है और फ़िल्म तय तारीख़ यान 21 अप्रैल को ही रिलीज़ होगी। ये जानकारी ख़ुद रवीना टंडन ने मीडिया को दी है।
‘मातृ- द मदर’ के बारे में रवीना ने मीडिया से बात करते हुए बताया- ”केस सुलझा लिया गया है और हमें एनओसी मिल गई है। अब फ़िल्म 21 अप्रैल को रिलीज़ होगी। किसी दूसरे मुद्दों को लेकर चल रहीं अफ़वाहें फ़र्ज़ी हैं। हमारे आगे बढ़ने में अब कोई बाधा नहीं है।” रवीना मंगलवार सुबह एक एनजीओ के प्रमोशनल कार्यक्रम में शरीक हुई थीं। एनजीओ लड़िकयों के कल्याण के लिए काम करती है।
रवीना ने इस प्रोग्राम की शॉर्ट फ़िल्म को अपनी आवाज़ भी दी है। रवीना ने कहा- ”मेरी मां ने मुझे इस तरह की परवरिश दी है कि मेरे अंदर छोटों के लिए करूणा है। जब मैं 11 साल की थी तो एक बच्चे को कीचड़ में से निकाला था। यही वजह है कि मैंने एनजीओ प्रोजेक्ट्स से जुड़ना शुरू किया।”
डायरेक्क्टर अस्तर सईद द्वारा डायरेक्ट की गई फिलम मातृ में रवीना एक ऐसी मां के रोल में हैं, जिसकी बेटी का रेप कर दिया जाता है और वो उसे इंसाफ़ दिलाने के लिए सिस्टम और सोसाइटी से लड़ती हैं। फ़िल्म में स्लमडॉग मिलियनेरे फेम मधुर मित्तल विलेन के किरदार में हैं।
































