Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट नीरज पांडे की अगली फिल्म में होंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा ।

नीरज पांडे की अगली फिल्म में होंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा ।

0
1477

नीरज पांडे एक ऐसे निर्देशक के रूप में जाने जाते हैं जो सच्ची कहानियों से प्रेरित होकर फिल्मे बनाते हैं । अक्षय कुमार के साथ वे बेबी और स्पेशल 26 में अपना कमाल दिखा चुके हैं और अक्षय के बिना एम॰ एस॰ धोनी से भी उन्होने सफलता के झंडे गाड़े थे।
अब लगता है उनकी इच्छा और स्टार्स को भी मौका देने की है । नीरज की नयी घोषित फिल्म में मनोज वाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में होंगे । फिल्म की कहानी के बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन यह गुरु और शिष्य पर आधारित होगी ।
फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक बड़े स्टार को फिल्म से जोड़ा जाएगा। फिल्म की शूटिंग दिल्ली, कश्मीर और लंदन में होगी। मई में शूटिंग शुरू होगी और अगले वर्ष जनवरी तक फिल्म के तैयार होने की उम्मीद हैं ।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here