Advertisement
Home फिल्मस्थान पाली के अक्षय कुमार विकल्प ने गुदगुदाया

पाली के अक्षय कुमार विकल्प ने गुदगुदाया

0
1398

जयपुर। (अनुराग रायजादा) चूरू पुलिस,फिल्मस्थान और संप्रीति संस्थान की ओर से जारी फेसबुक आनलाइन सैशन में सोमवार को पाली के अक्षय कुमार यानि विकल्प मेहता जनता से लाइव जुड़े। राजस्थान के पाली जिले में जन्मे और मुंबई में रह रहे मिमिक्री आर्टिस्ट विकल्प मेहता ने चूरू पुलिस के फेसबुक पेज पर लाइव रहते हुए हंसने हंसाने का लाइव दौर शुरू किया। अक्षय कुमार की आवाज की नकल करने में महारत हासिल कर चुके विकल्प मेहता ने हंसते हंसाते हुए कोरोना लॉक डाउन के दौरान घरों में रहने की हिदायत दी है ।’मेरी जमी है महबूब मेरी , तेरी मिट्टी में मिल जावा’ गीत गाकर कोरोना वारियर्स को विकल्प मेहता ने सलामी दी। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि सब हिम्मत रखिए ,यह वक्त भी गुजर जाएगा । उन्होंने गीता का ध्येय वाक्य कर्म करते रहिए का संदेश देते हुए कहा कि इस समय हमारा कर्म है लॉक डाउन के नियमों की पालना करना।
विकल्प मेहता ने कहा कि उन्होंने पाली में रहते हुए बीकॉम की शिक्षा हासिल की और ऑडिशन देने के बाद जब उनका सलेक्शन हो गया तो वह मुंबई शिफ्ट हो गए उन्होंने मुंबई में रहते हुए इवेंट मैनेजमेंट में 1 साल का डिप्लोमा कोर्स भी किया। उन्होंने जनता की फरमाइश पर अक्षय कुमार की फिल्मों के डायलॉग सुनाएं और बाला बाला शैतान का साला गाने पर डांस करके दिखाया।विकल्प मेहता ने अक्षय कुमार की आवाज में फिल्म नमस्ते लंदन, फिर हेरा फेरी, भूल भूलैय्या, खट्टा मीठा,राउडी राठौड, केसरी आदि फिल्मों के डायलाग्स सुनाए। विकल्प मेहता ने एसपी चूरू तेजस्विनी गौतम का धन्यवाद ज्ञापित किया कि उनके कारण उन्हें कोरोना लॉकडाउन पीरियड में समाज के प्रति कुछ जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला।

एसएमएस अस्पताल से मरीज बोला थैंक्यू सर
यूं तो लाइव सेशन के दौरान विकल्प महत्व को बहुत से मैसेज आए लेकिन एक मैसेज ने विकल्प मेहता की मिमिक्री और लाइव सेशन को अत्यधिक सार्थक बना दिया। लाइव सेशन में विकल्प मेहता को जयपुर के एसएमएस अस्पताल से एक मैसेज आया  “सर हम एसएमएस अस्पताल से आपको लाइव देख रहे हैं ।इस कोरोना काल में आपने हमारे संकट और बीमारी को भुलाने में आपने काफी मदद की है आपको देखकर हमें बहुत अच्छा लगा थैक्यू सर।”

अक्षय कुमार बोले मेहनत करो, बहुत आगे जाओगे
विकल्प मेहता ने कहा कि जब पहली बार अक्षय कुमार से मिले तो अक्षय कुमार ने उनसे कहा कि सुना है कि तुम मेरी अच्छी नकल कर लेते हो करो ,करो नकल करो और मेहनत करो बहुत आगे तक जाओगे

https://www.facebook.com/ChuruPolice/videos/2894669367315350/

उम्मीद को याद रखें, यह जिन्दा शब्द – निखिल सचान

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here