दिल्ली के क्नॉटप्लेस का रीगल सिनेमा. जो दिल्ली के लोगों के लिए कभी फिल्म देखने के लिए सबसे फेवरेट जगह हुआ करता था. आज डिजिटल स्क्रीन और मल्टिप्लेक्स की दौड़ में हार गया है. खबरों की मानें तो रीगल सिनेमा अपना आखिरी शो 31 मार्च को दिखाएगा और फिल्म होगी अनुष्का शर्मा की ‘फिल्लौरी”
1932 में बना ये थिएटर अपनी एक अलग ही काहानी कहता है. इस थिएटर ने भारत को अंग्रेजों का गुलाम भी होते देखा है और उनसे आजाद होते भी. रीगल भारत के उन चंद थिएटर में से है, जो सिंगल स्क्रीन पर चलता है. इस थिएटर के आखिरी शो ‘आ गया हीरो’ और ‘बद्नीनाथ की दुल्हनिया’ से थिएटर के मालिक ने केवल 8999 और 12185 रुपये ही कमाए हैं.
इस थिएटर में राजकपूर जैसे बॉलीवुड के दिग्गज भी फिल्म देख चुके हैं, लेकिन अब इसकी जगह मैडम तुसाद म्यूजियम बनेगा.
Advertisement
































