Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट “दोबारा” में नज़र आएगी भाई बहन की ये जोड़ी ।

“दोबारा” में नज़र आएगी भाई बहन की ये जोड़ी ।

0
1762

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी जिनकी अक्षय कुमार के साथ में एक फिल्म आई थी जिसका नाम है ‘जॉली एलएलबी2’ इस फिल्म में हुमा कुरैशी हमे अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में नजर आई थी. अब एक बार फिर से हुमा व उनके भाई साकिब सलीम के लिए चर्चाओ का बाजार गर्म है.

सुनने में आया है कि, अभिनेत्री हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम के दमदार अभिनय से सजी फिल्म ‘दोबारा’ 19 मई को देशभर के सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली है. इस बात की जानकारी को स्वंय अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा है, उन्होंने लिखा है कि, “फिल्म रिलीज होने की तारीख तय है.

‘दोबारा’ 19 मई को रिलीज होगी साकिब सलीम.” आपको बता दे की अभिनेत्री हुमा हॉलीवुड फिल्म ‘ओक्यूलस’ के हिंदी रीमेक ‘दोबारा’ में अपने भाई साकिब के साथ दिखाई देंगी. वैसे भी अभिनेत्री हुमा कुरैशी व अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी2 ने अपना 200 करोड़ का आकड़ा भी छू लिया है.

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here