Advertisement
Home म्यूजिक “संगीत सुगन्ध” में बॉलीवुड के महान गायको को याद किया

“संगीत सुगन्ध” में बॉलीवुड के महान गायको को याद किया

0
1140

जयपुर। तरन्नुम सांस्कृतिक संस्था की ओर से बॉलीवुड के कई महान गायको के गीतों का कार्यक्रम ‘संगीत सुगन्ध’ का आयोजन शनिवार को महाराणा प्रताप आॅडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मुकेश, लता मंगेशकर, कुमार शानू के गाए गीतों को शहर के कलाकार राघवेन्द्र जोशी, धर्मेंद्र छाबड़ा, अपूर्वा शर्मा, अभिनव खंडेलवाल, गीतिका चतुर्वेदी, नीलम शर्मा व डॉ. वर्षा तनु ने आवाज दी। कार्यक्रम का संयोजन राघवेन्द्र जोशी व धर्मेन्द्र छाबड़ा ने किया।
कलाकारों द्वारा गासे गए ‘पल—पल दिल के पास’, आज की रात ये कैसी आई, दिल तो है दिल, बोले रे पपीहा आदि गीतों को श्रोताओं ने खूब सराहा। इस अवसर पर बडी संख्या में बॉलीवुड गीत प्रेमी मौजूद थे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here