शुभमंगल ज्यादा सावधान फेम जितेंद्र कुमार अलवर के खैरथल में जन्मे कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो नहीं किसी परिचय की मोहताज! दर्शकों को रास आ रहा चूरू पुलिस की ऑनलाइन लाइव श्रंखला का सफर
चूरू। बॉलीवुड की फिल्मों और प्रयोगात्मक वेब सीरीज में अपनी तेजी से पहचान बनाने में जुटे एक्टर जितेंद्र कुमार चूरू पुलिस के फेसबुक पेज पर गुरूवार 14 मई शाम बजे और प्रसिद्ध लोक नृत्यांगना गुलाबो गुरुवार शाम 6 बजे लाइव सेशन में भाग लेंगे। एसपी तेजस्वनी गौतम की पहल पर फ़िल्मस्थान औऱ सम्प्रीति संस्थान के सहयोग से चूरू पुलिस के फेसबुक पेज पर चल रही यह सीरीज लोगों को काफी पसंद आ रही है। अलवर के खैरथल में जन्मे जितेंद्र कुमार ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में अमन त्रिपाठी की भूमिका में, कोटा फैक्ट्री फिल्म में मुन्ना जज्बाती के रोल में सबका ध्यान अपनी ओर खींच चुके हैं। आईआईटी खड़गपुर से इंजिनियरिंग करने बाद जितेंद्र कुमार ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अपनी एक मुकम्मल पहचान बनाई।
गुलाबो सपेरा राजस्थान की एक लोक नृत्यांगना के रूप में अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखती हैं। कालबेलिया नृत्य को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने के लिए उन्हें 2016 में भारत सरकार ने पदमश्री सम्मान प्रदान किया। गुलाबो अपने माता-पिता की सातवीं संतान थी। जन्म के सिर्फ एक घंटे बाद ही उन्हें दफनाया गया था, लेकिन बाद में उनकी मौसी ने उन्हें बचा लिया। उनका जन्म 1960 में घुमंतू कालबेलिया समुदाय में हुआ । गुलाबो सपेरा जीवन में बाद में एक प्रसिद्ध नर्तकी बन गईं। उनके पिता द्वारा उनका नाम गुलाबो रखा गया था।2011 में, गुलाबो ने रियलिटी टेलीविजन शो बिग बॉस में प्रतियोगी नं 12 के रूप में भाग लिया। उन्होंने अपने जन्म के पीछे की सच्चाई के बारे में वहां खुलकर बात की और बताया कि कैसे उनके परिवार के कुछ रिश्तेदारों ने उन्हें जिंदा दफनाने की कोशिश की जब उनके पिता घर से दूर थे, क्योंकि परिवार में पहले से ही तीन अन्य लड़कियां थीं। गुलाबो के पिता देवी उपासक थे, इसलिए वह हमेशा अपनी सभी बेटियों को देवी के आशीर्वाद के रूप में प्यार करते थे और विशेष रूप से सबसे कम उम्र की पुत्री से उन्हें लगाव था, क्योंकि उन्हें डर था कि कोई उनकी अनुपस्थिति में उसकी हत्या कर सकता है। इस कहानी को बिग बॉस (सीज़न 5) में प्रदर्शित किया गया था क्योंकि उन्होंने दर्शकों को खुद इसके बारे में सूचित किया था।जनता जितेंद्र कुमार और गुलाबो से अपने सवाल चूरू पुलिस के फेसबुक पेज, ट्वीटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप नंबर 8769629944 पर गुरूवार सवेरे दस बजे तक भेज सकती है।
https://www.facebook.com/ChuruPolice/videos/673570996762533/



































