नए एलबम ”बाट ब्याव की” को दो हफ्तों में मिले 12 लाख से अधिक व्यू
जयपुर। “बावले छोरे-राजस्थानी रैपर्स” का नया एल्बम-“बाट ब्याव की” यू ट्यूब पर धूम मचाए है। करीब दो हफ्ते पहले लॉन्च होने के बाद ये गाना यूट्यूब के टॉप ट्रेंडिंग में 8वें स्थान पर आ पंहुचा है और अब तक इसको ग्यारह लाख से अधिक व्यू मिल चुके है।
इस गाने में राजस्थानी अदाकारा टीना राठौड़ भी पहली बार अलग अंदाज में नजर आयी है।बावले छोरो के मैनेजर विकास रुंथला ने बताया कि राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में ये एक ऐतिहासिक पल है और इसके साथ ही बावले छोरो का राजस्थानी भाषा को आगे बढ़ाने के सपने को पूरा होता दिखा रहा है।
Baawle Chore रैपिंग की दुनिया के नए चमकते सितारे है तथा इनके राजस्थानी रंग में रंगे रैप “आपणो राजस्थान” को यूट्यूब पर अब तक 11 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके है।
‘बावले छोरे’ नाम इन्हें इंडियाज़ गोट टैलेंट के दौरान करण जौहर ने दिया था। हाल ही बावले छोरो ने “रंगीलो राजस्थान” की शूटिंग पूरी की जो इस 30मार्च को राजस्थान दिवस पर लॉन्च होगा।
बावले छोरे राजस्थानी सिनेमा में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सितारों में से एक है और अब राजस्थानी भाषा को रैप के जरिये विदेशो में पंहुचा रहे है।
Web Title: Rajasthani rapper Baawle Chore’s album ‘baat byav ki’ hitting youtube with 1.2 million plus Music Update from Hindi News Portal Filmsthan






























