Advertisement
Home सिनेमा टीवी न्यूज़ एंड अपडेट सुनील शेट्टी होस्ट करेगें ‘इंडियाज असली चैंपियन’ टीवी शो

सुनील शेट्टी होस्ट करेगें ‘इंडियाज असली चैंपियन’ टीवी शो

0
1149

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है। वह एक बार फिर छोटे पर्दे पर कमबैक करने वाले है। बता दें कि सुनील एंड टीवी पर जल्द ही इंडियाज असली चैंपियन…है दम होस्ट करते दिखाई देंगे। सुनील शेट्टी बॉलीवुड के आइकॉनिक एक्शन हीरों में से एक हैं। इस शो का हिस्सा बनकर वह बहुत खुश हैं। क्योंकि यह एक ऐसा शो के ​जो प्ररेणा और दृढ़ता को बढ़ता है।

https://www.instagram.com/p/BSfkcD_hvP_/

इस शो में कंटेस्टेंट की इच्छाशक्ति का परीक्षण होगा जब उनकी शाररिक ताकत जवाब दे देगी। यह सबकुछ आपके दिमाग पर निर्भर करता है कि आप इस सब के लिए उसे कैसे तैयार करते है और विनर बनते हैं।
इस शो में कंटेस्टेंट की मेंटल और फिजीक स्ट्रेंथ का टेस्ट होगा। यह शो जल्द एंड टीवी पर प्रसारित होगा और इस शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट इंडियाज असली चैंपियन के टाइटल के कम्पीट करेंगे। गौरतलब है कि सुनील शेट्टी इससे पहले साल 2007 में बिगेस्ट लूजर जीतेगा शो होस्ट कर चुके हैं। सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू 1992 में फिल्म बलवान से किया था। अपने करियर में उन्होंने 110 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, उनमें से ज्यादातर फिल्में एक्शन बेस्ट थीं।
उनकी फिल्मों की बात करें तो गोपी किशन, मोहरा, हेरा-फेरी और कृष्णा काफी प्रसिद्ध फिल्में हैं। साल 2001 में उन्हें फिल्म धड़कन में अपने नेगेटिव रोल की फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। जल्द ही वह फिल्म हेरा फेरी-3 में दिखाई देगी। हाल ही में उनके पिता विरप्पा शेट्टी का निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंची थीं। सुनील शेट्टी अपने पिता से बहुत प्यार करते थे और वो उन्हें असली हीरो मानते थे।
सुनील शेट्टी की बेटी भी अथिया शेट्टी फिल्म ​हीरो से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुकी हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान थे और इस फिल्म में अथिया के साथ सूरज पंचोली नजर आए थे। सूरज एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे हैं। आथिया फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मुबारकां’ की शूटिंग में बिजी हैं, इस फिल्म में उनके साथ इलियाना डी क्रूज़ और अर्जुन कपूर काम कर रहे हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here