मुंबई ब्यूरो। `बिग बॉस’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं सुपर मॉडल डियांड्रा सोरेस , निर्देशक कपिल कौस्तुभ शर्मा की वेब सीरीज़ `लव लाइफ और स्क्रू अप्स’ में लेस्बियन मानसी का
किरदार निभा रही हैं। उनके इस किरदार में कई रंग हैं। जहां एक तरफ वे एक लड़की से प्यार करती हैं, वहीं एक पुरुष के साथ भी उनकी रिलेशनशिप चल रही है। हालांकि ये रिश्ता उनकी, अपनी मर्जी से कम और घरवालों के दबाव की वज़ह से ज्यादा है।
वेब सीरीज में मशहूर थिएटर एक्ट्रेस डॉली ठाकुर, सोरेस की मां बनी हैं। दिलचस्प बात ये है कि डॉली एलजीबीटी एक्टिविस्ट बनी हैं, लेकिन जब बात उनकी बेटी की जिंदगी की होती है तो उनके डबल स्टैंडर्ड सामने आ जाते हैं। सोरेस का लव इंट्रेस्ट, मॉडल माही शर्मा हैं।
ये पूछने पर – क्या समलैंगिक महिला का किरदार निभाने के लिए सोरेस को तैयार करना मुश्किल था – कपिल ने कहा — `हां!’ उन्होंने कहा, “शुरू में मैं किसी और भूमिका के लिए सोरेस से मिला था। उस किरदार की लेयर्स हॉट, सेक्सी और फ्लर्ट से भरपूर थीं। सोरेस को रोल अच्छा लगा, लेकिन फिर
डेट्स मैच नहीं हो रही थीं। खैर, बाद में कुछ वज़हों से शूटिंग टल गई और हम फिर से मिले। इस बार, मैंने महसूस किया कि सोरेस के लिहाज से मानसी का कैरेक्टर ज्यादा ठीक रहेगा। इस चरित्र में उन्हें देखना और दिलचस्प होगा। मैंने उन्हें मानसी का कैरेक्टर सुनाया, जिसके लिए उन्होंने तुरंत हां कर दी।’
कपिल ने कहा कि सोरेस बेहद मजबूत और साहसी हैं। आजकल, जबकि ज्यादातर अभिनेत्रियां लेस्बियन का रोल करने का प्रस्ताव सुनते ही शर्मिंदा हो जाती हैं और सोरेस को देखिए, वो पहले ही प्रोजेक्ट में ये चुनौती लेने केे लिए तैयार हो गईं।

क्या उन्होंने माही के साथ लिप लॉक किया है, पूछने पर कपिल ने कहा कि मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, क्योंकि फिलहाल स्टोरी रिवील नहीं की जा सकती। हां, सोरेस ने ज़रूर सच्चे कलाकार की तरह ईमानदारी और विश्वास के साथ काम किया है।
Web Title : Super model Diandra soares will act lesbian bold character in upcoming web series ” Love, Life & Screw Ups ” under direction of Kapil Kaustubh Sharma. ( Cine Updates by Filmsthan. )
































