मुम्बई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों सुनील ग्रोवर से मनमुटाव के बाद टेंशन में हैं। उनकी टेंशन एक के बाद एक शोे छोडकर जा रहे साथियों की है। बंद होने के कगार पर आ चुकी उनकी कॉमेडी की कहानी को आगे बढाने के लिए अब शो में एक नया किरदार लाया जा रहा है। ये हैं कुमकुम भाग्य की मशहूूर सुप्रिया शुुक्ला। जीहां अपनेे मस्त अंदाज से कलाकारों को गुदगगुदानेे वाली सुप्रिया के आने से कपिल के शो को नया जीवन मिलने की संभावना है। शो में सुप्रिया कानपुुर की झुमके—चूडी वाली आंटी के रोल में होंगी। जेंटस कलाकारों सेे लेडीज रोल करवाने वाले कपिल को इस बार एक लेडीज आंटी ही मिल गई। येे तो शो के दर्शक ही बताएंगे कि येे रीयल लेडीज दादी, बीवी और डॉ गुलाटी का रोल कर रहे जेंटस की कमी कहां तक पूरी कर पाती हैं।
Web Title : The Kapil sharma show’s latest entry Supriya Shukla



































