मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपनी नानी का जन्मदिन यादगार बनाने के लिए कुछ खास प्लानिंग की है। अपनी नानी का 70वां जन्मदिन बहुत ही खास बनाने के लिए कियारा अपने परिवार के लोगो का अलीबाग में गेटटुगेदर करवाएंगी और इसी मौके पर २१ मई को अपनी नानी का बर्थडे मनाएगी।
कियारा का कहना है कि नानी के जन्मदिन पर मैनें और मेरे परिवार ने यह प्लान किया है कि हम पूरे 2 दिनों तक शहर के बाहर घूमने जाएगें इसके अलावा भी नानी के इस जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए हमने पूरे हफ्ते घूमने का प्लान बनाया है।
आपको बता दे कि कियारा अपनी नानी के बेहद करीब है, अपनी नानी के लिए कियारा अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ नानी का जन्म दिन मनाने पंहुचेगी। इसके अलावा भी कियारा नो अपनी नानी के लिए कुछ और भी सप्राइज प्लान है जिसे वह अभी डिसक्लोज नही करना चाहती।

































