मुम्बई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने हाल ही में यूट्यूब पर अपनी शार्ट फिल्म ‘मेरी बेटी सनी लियोन बनना चाहती है’ को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। RGV की यह शार्ट फिल्म सनी लियोनी की जिंदगी के अनेक नए पहलु उजागर करती यूट्यूब पर फिल्म को काफी अच्छा रिस्पोंस मिला है। अब तक इस शॉर्ट फिल्म को 9 लाख से अधिक लोगों ने देखा है।
RGV की यह शॉर्ट फिल्म यूट्यूब पर RGV के चैनल पर रिलीज की गई है। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की कहानी है जो पोर्नस्टार बनना चाहती है लेकिन उसे अपने माता—पिता के विरोध का सामना करना पड़ता है। बंद कमरे में हुए वार्तालाप में बेटी अपने माता — पिता को कन्विंस करने की कोशिश करती है कि वे उसके लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उसका सपोर्ट करें।
यह शॉर्ट फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध होगी और यह फिल्म कई इस तरह के सवाल उठाती है जो किसी को असहज महसूस करा सकते हैं। कई लोगों ने जहां इस फिल्म की तारीफ की है वहीं बाकियों ने इसे शर्मसार करने वाला बताया और इसका खंडन किया है। यह फिल्म एक ऐसी बच्ची के बारे में है जो कि पोर्नस्टार बनना चाहती है लेकिन उसे अपने माता-पिता के विरोध का सामना करना पड़ता है। फिल्म ने बंद कमरे के अंदर माता-पिता और उसकी बेटी के बीच की बातचीत को दिखाया गया है। बेटी लगातार अपने पिता को इस बात पर कन्विंस करने की कोशिश करती है कि वह उसे उसके मन का काम करने की अनुमति दें।
बता दे कि RGV की यह शॉर्ट फिल्म बाकि फिल्मों से थोड़ी अलग है। फिल्म के माध्यम से RGV ने बेहद बोल्ड तरीके से अपनी बात रखी है। फिल्म में मकरंद देशपांडे, दिव्या जगदले और नैना गांगुली मुख्य भूमिका में नजर आ रहे है।
RGV ने यूट्यूब पर रिलीज की अपनी शार्ट फिल्म ‘मेरी बेटी सनी लियोन बनना चाहती है’
Advertisement


































