आ गया अक्षय की टॉयलेट वाली प्रेमकथा का ट्रेलर

0
1691
अक्षय

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का ट्रेलर रविवार को भारत — दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। हालांकि मैच के बीच में ट्रेलर रिलीज की जानकारी पहले ही दे दी गई थी लेकिन फैंस के एक्साइटमेंट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मिडिया पर टायलेट एक प्रेम कथा ट्रेलर हैशटैग सुबह से ही ट्रेंड करता रहा। ट्रेलर से जुडी हर खबर को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह दिखाई दे रहा था। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे अक्षय कुमार ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्रेलर का लिंक शेयर भी शेयर किया है। अपने ट्वीट में अक्षय ने लिखा है ‘एक प्यार जिसने क्रान्ति की शुरूआत कर दी’

श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बनी एक्टर अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत यह फिल्म एक व्यंगात्मक फिल्म है जो कॉमेडी के साथ —साथ सफाई पर ध्यान नही देने वालों पर करारा व्यंग भी कसती है। जिसके माध्यम से केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को बढावा भी दिया गया है। फिल्म के माध्यम से देशवासियों को घर में शौचालय निर्माण के महत्व को समझाया गया है।

बता दे कि हाल ही में सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे कर मुक्त करने की बात भी कही थी। फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के साथ अनुपम खेर, दिव्येंदु शर्मा, सुधीर पांडे, शुभा खोटे भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें। फिल्म आगामी 11 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here