फॉर्ब्स मैगजीन की टॉप 100 की लिस्ट में शाहरूख,सलमान और अक्षय
मुम्बई। जानी मानी इंटरनेशनल बिजनेस पत्रिका फॉर्ब्स ने दुनियां भर के 100 अमीर सितारों की लिस्ट सोमवार को जारी कर दी है। एक जून 2016 से एक जून 2017 के बीच दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने वाले सितारों की लिस्ट में तीन बॉलीवुड सितारों का नाम भी टॉप 100 की सूचि में शामिल किया गया है। भारत से बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरूख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार ने मेगज़ीन की सूचि में क्रमश: 65वां, 71वां और 80वां स्थान प्राप्त किया है।
मैगजीन के आंकड़ो के मुताबिक लिस्ट में 65वें स्थान पर रहने वाले शाहरूख खान भारत में एक बार फिर सर्वाधिक कमाई करने वाले सितारे बन गए है। शाहरूख खान ने पिछले साल 38 मिलियन डॉलर की कमाई की है। वहीं 37 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ फोर्ब्स की लिस्ट 71वें स्थान पर रहने वाले सलमान खान भारत में दूसरे नम्पर पर रहे। भारत में तीसरे नम्बर पर सर्वाधिक कमाई करने वाले एक्टर अक्षय कुमार 35.5 मिलियन डॉलर के साथ मैगजीन की लिस्ट में 80वां स्थान प्राप्त किया है।
The world's 100 highest-paid celebrities in 2017:
1. Diddy
2. Beyoncé
3. J.K. Rowlinghttps://t.co/f5WLuRzjhu #Celeb100 pic.twitter.com/M73IgTg7jt— Forbes (@Forbes) June 12, 2017
बता दे कि फोर्ब्स द्वारा जारी की गई इस ल्स्टि में 130 मिललियन डॉलर की कमाई के साथ अमेरिकन रैपर पी. डिड्डी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि अमेरिकन सिंगर—एक्टर बेयोन्से 105 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर रहे है। 95 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ यूके की जानीमानी राइटर जे के रॉलिंग तीसरे स्थान पर, 94 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ अमेरिकन संगीतकार ड्रेक चौथे स्थान पर और 93 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ पुर्तगाल के क्रिश्चियानों रानाल्डो पांचवे स्थान पर है

































