मुम्बई। फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का बेहद बोल्ड अंदाज के जारी किए अपने नए पोस्टर के साथ एक बार फिर सुर्खीयों में है। आज जारी किए गए इस नए पोस्टर में एक हाथ नजर आ रहा है जिसमें आर्टिस्टिक तरीके से मिडिल फिंगर की जगह लिपस्टिक का इस्तेमाल किया गया है।
फिल्म की डायरेक्टर अलंकृता श्रीवास्तव ने अपने ट्वीटर अंकाउंट से इस नए पोस्टर को ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में अलंकृता ने लिखा है — Sometimes a dash of red can spark off a rebellion💄 #LipstickUnderMyBurkha releases 21st July.
Sometimes a dash of red can spark off a rebellion💄 #LipstickUnderMyBurkha releases 21st July. #lipstickrebellionbegins❤️ @LipstickMovie pic.twitter.com/D1gGxvpScp
— Alankrita Shrivastava (@alankrita601) June 19, 2017
आपको बता दे कि निर्माता—निर्देशक प्रकाश झा के प्रॉडक्शन तले बनी इस फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का के लिए सेंसर बोर्ड ने प्रमाणपत्र देने से साफ इंकार कर दिया था। बोर्ड का कहना था कि महिला प्रधान इस फिल्म में अश्लीलता और गाली गलोच का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि बाद में एफसीएटी के दखल के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट जारी किया था। पहले खबरें थी कि फिल्म 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी लेकिन आज जारी किए गए पोस्टर में रिलीज डेट 21 जुलाई बताई गई है।
बता दे कि भारत में रिलीज से पहले यह फिल्म दुनियां भर के फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई जा चुकि है और 10 से भी अधिक अन्तराष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त कर चुकि है। फिल्म में जहां कोंकणा सेन शर्मा, रतन पाठक शाह और आहना कुमरा मुख्य भूमिका में दिखेगें वहीं सुशांत सिंह और विक्रम मेसी भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म छोटे शहरों में रहने वाली औरतों की दमित इच्छाओं को प्रदर्शित करती हुई कहानी है।
































