फिल्मस्थान ब्यूरों, मुम्बई
परेश रावल स्टारर फिल्म ‘गेस्ट इन लंदन’ की कास्ट ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में शिरकत की। परेश रावल के साथ कार्तिक आर्यन, तनवी आजमी और कृति खरबंदा सहित म्यूजिक कम्पोजर राघव सचर ने सेट पर जमकर मस्ती की।

शो के दौरान कम्पोजर राघव ने जंहा सैक्सोफोन और गिटार पर परफोर्मेंस दी वहीं कपिल, कार्तिक और कृति ने भी उनका पूरा साथ दिया।

परेश रावल और तनवी आज़मी ने भी रोमांटिक हिट सॉन्ग ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ पर जमकर ठुमके लगाए।

कार्तिक ने भी फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ का फेेमस डायलॉग बोलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
आपको बता दे कि द कपिल शर्मा शो का प्रसारण सोनी टीवी पर प्रत्येक शनिवार और रविवार रात 9 बजे किया जाता है।
Advertisement



































