मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म बरेली की बर्फी का पहला पोस्टर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। कृति सेनन और आयुष्मान खुराना ने अपने — अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए इस पोस्टर को जारी किया है। रंगीन फूलों के बैकग्राउंड से सजे इस पोस्टर में एक्ट्रेस कृति सेनन बरेली की बर्फी टाइटल वाली एक किताब को अपने सिर पर रखे दिखाई दे रही है। किताब की वजह से कृति का चेहरा आधा नजर आ रहा है। पोस्टर को ट्वीट करते हुए कृति ने लिखा है कि
I cant believe what i've just read!!😳#BareillyKiBarfi
Just cant wait for you to read it..
Here's a glimpse💃🏻☺️@Ashwinyiyer @junochopra pic.twitter.com/yRVDOpTvnQ— Kriti Sanon (@kritisanon) July 18, 2017
जंहा कृति ने लिखा ‘मुझे विश्वास नही हो रहा कि मैनें अभी क्या पढा, बरेली की बर्फी, आपके पढे जाने का इंजतार है, ये रही इसकी झलकी’ वहीं एक्टर आयुष्मान खुराना ने लिखा है ‘ आपने इसे कैसे संभाला है कृति, कैसे? यह किताब बहुत स्पेशल है’
यह किताब कहाँ मिल गयी तुम्हें?? How did you manage to grab this one @kritisanon? How? This book is too special. 👌#BareillyKiBarfi #18thAug pic.twitter.com/sdBu9r3BTD
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) July 18, 2017
अश्विनी अय्यर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बरेली की बर्फी संस्पेंस के तडके के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो आगामी 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में यूपी के शहर बरेली के लोकल कल्चर की झलक देखने को मिलेगी। फिल्म में कृति सेनन और आयुष्मान खुराना के अलावा राजकुमार राव भी अहम किरदार निभा रहे है। राजकुमार राव ने फिल्म के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘मैं अश्विनी अय्यर की बात से सहमत हॅू कि फिल्म बरेली की बर्फी अचरज से भरी हैै। ट्रेलर का इंतजार कीजिए…’
I agree with @ashwinyiyer #BareillyKiBarfi is full of surprises! Let's wait for the trailer. #BKBTrailerTomorrow @junochopra @abhayrchopra pic.twitter.com/qtbQCzj8ru
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) July 18, 2017



































