मुम्बई। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की दबंगाई के चलते एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म अटक गई है है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक बच्चन ने पिछले दिनों 4 फिल्में साईन की थी जिसमें से एक फिल्म है लेफ्टी जिसकी शूटिंग शुरू होते होते रह गई। कारण बताया जा रहा है सलमान खान की फिल्म दबंग 3 जिसका निर्देशन भी प्रभुदेवा ही कर रहे है और दंबग 3 के शूट को लेकर प्रभुदेवा अगले साल जून तक व्यस्त रहने वाले है। जबकि लेफ्टी की स्क्रिप्ट पर प्रभदेवा को अभी काफी काम करना है और उनके इस बिजी शेड्यूल के चलते लगता है कि अब अभिषेक की लेफ्टी पर प्रभुदेवा अगले साल जून के बाद ही समय दे पाएगें।
लेफ्टी की शूटिंग इस साल के शुरूआत में शुरू होनी थी लेकिन किन्ही कारणो अभी तक शुरू नही हो पाई थी। इसी बीच प्रभुदेवा ने सलमान की दबंग 3 साइन कर ली और इस पर काम भी शुरू कर दिया है। आपको बता दे कि फिल्म लेफ्टी में अभिषेक एक ऐसे किरदार को निभा रहे है जो लेफ्ट हैंड से काम करता है और समय आने पर अपने शहर की रक्षा भी करता है।
सलमान खान की दबंगाई ने अटका दी अभिषेक बच्चन की फिल्म
Advertisement
































