Advertisement
Home सिनेमा टीवी न्यूज़ एंड अपडेट बंद नही होगी कपिल शर्मा की कॉमेडी

बंद नही होगी कपिल शर्मा की कॉमेडी

0
1360
कपिल शर्मा

मुम्बई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का शो बंद होने की खबरें पिछले दिनों सुर्खीयां बनी हुई थी। इसी बीच खबरें आ रही है कि बंद नही होगी कपिल शर्मा की कॉमेडी। जी हां, जानकारी के अनुसार सोनी टीवी ने कपिल के शो का कॉन्ट्रेक्ट पूरे एक साल के लिए बढा दिया है। चैनल द्वारा शो को एक साल के लिए मिले एक्सटेन्शन से कपिल शर्मा खुश है। शायद इन्ही खबरों के चलते कपिल पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान थे।
जानकारी के अनुसार कपिल के शो का एक्सटेन्शन इस साल मार्च में होना था लेकिन गिरती टीआरपी के चलते चैनल ने इसे बढाया नही था और एक नया कॉमेडी शो ‘द ड्रामा कम्पनी’ लॉंच कर ‘द कपिल शर्मा शो’ के बंद होने की खबरों को हवा दी थी। आपको बता दे कि कपिल के शो का मेकओवर करते हुए इसे जल्दी ही नए फॉर्मेट में पेश किये जाने की भी खबरें सुनने में आ रही है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि वेलकम बैक जैसी फिल्में लिख चुके राइटर राज शांडिल्य को शो से जोडा गया है तो थोडा चेंज तो बनता है।

आ गया सीक्रेट सुपरस्टार का पहला पोस्टर

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here