जयुपर। राजस्थान के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता और साहित्यकार डॉ. घनश्यामनाथ कच्छावा को सुजान रतन सम्मान से सम्मानित किया गया है। चूरू जिले के सुजानगढ स्थित स्थित संगीत साधना संस्थान के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में समारोह के मुख्य अतिथि लंदन प्रवासी योगेश शर्मा, वास्तु शिल्पी शंकर सामरिया, माया सामरिया, एडवोकेट निरन्जन सोनी, ललित शर्मा व संस्था से जुडे सदस्यों ने डॉ.घनश्यामनाथ कच्छावा को साफा, शॉल, श्रीफल,पुष्पहार और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। आपको बता दे कि डॉ. कच्छावा को यह सम्मान उनके विगत दो दशकों से भी अधिक समय से निरंतर सामाजिक व साहित्यिक सेवाओं की प्रशस्ति में प्रदान किया गया है।

संस्था के अध्यक्ष शंकर माहेश्वारी ने डॉ. कच्छावा का परिचय प्रस्तुत किया एवं व्याख्याता अंजली शर्मा ने अभिनन्दन का वाचन किया। इस अवसर पर पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनोद लाटा, समाज सेवी ओमप्रकाश तूनवाल, शिक्षाविद सुनीता अग्रवाल, कैप्टन हनुमान चंदेलिया, सुनीता रावतानी, पार्षद श्रीराम भामा, मरूदेश के किशोर सेन आदि ने कार्यक्रम के परिपेक्ष्य विचार व्यक्त किए। संचालन गिरधारी काबरा ने किया।
































