Advertisement
Home सिनेमा बॉक्स आॅफिस कंगना की सिमरन को मिली धीमी शुरूआत

कंगना की सिमरन को मिली धीमी शुरूआत

0
1646
सिमरन

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म सिमरन रिलीज के पहले दिन बॉक्स आॅफिस पर कुछ खास कमाल नही कर पाई। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन मात्र 2.77 करोड रूपये का कलेक्शन किया है।
निर्देशक हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देशभर में 1500 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म क्रिटिक्स की भी फिल्म को लेकर मिली जुली प्रतिक्रियाए है। अब देखना यह है कि फिल्म वीकेंड पर कैसा प्रदर्शन करती है।
फिल्म में कंगना रनौत के अलावा सोहम शाह, ईशा तिवारी पांडे, अनीषा जोशी भी मुख्य किरदार निभा रहे है। फिल्म में कंगना एक ऐसी लडकी का किरदार निभा रही है जो तलाकशुदा है और शराब पीना, जुआ खेलना और चोरी करना उसके शौक है, और वो जैसी भी है खुद से बेहद प्यार करती है।

इनोसेंट पेन

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here