Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट राजामौली की ‘महाभारत’ में अमिताभ बनेगें ‘भीष्म’

राजामौली की ‘महाभारत’ में अमिताभ बनेगें ‘भीष्म’

0
1109

मुम्बई। बालीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ के निर्देशक एसएस राजामौली ‘बाहुबली 2’ के बाद अब ‘महाभारत’ की कहानी लेकर आनेवाले हैं. सूत्रों की अगर मानें तो ‘बाहुबली’ की शूटिंग खत्‍म होने के बाद से ही राजामौली महाभारत पर आधारित काम शुरू करना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि 700 करोड़ के बजट पर बन रही इस फिल्‍म में बॉलीवुड के कई स्‍टार्स नजर आनेवाले हैं, वहीं महानायक अमिताभ बच्‍चन का नाम इस फिल्‍म के लिए कंफर्म बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वे इस फिल्‍म में भीष्‍म पितामह का किरदार निभानेवाले हैं. अमिताभ बच्‍चन इससे पहले साल 2012 में आई एनीमेशन फिल्म ‘महाभारत’ में भीष्म के किरदार के लिए डबिंग भी कर चुके हैं। इस फिल्‍म के लिए आमिर खान और रजनीकांत के नाम भी सामने आ रहे हैं। राजामौली काफी लंबे समय से इस फिल्‍म को बनाने की योजना बना रहे थे।
बी आर चोपड़ा के टीवी सीरीयल ‘महाभारत’ में मुकेश खन्‍ना ने भीष्‍म पितामह के किरदार को अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा के लिए यादगार बना दिया। फिल्‍म हिंदी, तमिल, तेलगू, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में शूट की जायेगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here