Advertisement
Home सिनेमा बॉक्स आॅफिस बॉक्स आॅफिस अपडेट : चौथे दिन की कमाई में पिछडी मुन्ना माइकल...

बॉक्स आॅफिस अपडेट : चौथे दिन की कमाई में पिछडी मुन्ना माइकल और लिपस्टिक

0
1224
बॉक्स आॅफिस अपडेट

मुम्बई। पिछले हफ्ते रिलीज हुई निर्देशक सब्बीर कुमार की मुन्ना माइकल और निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म लिपस्टिक अंडर माय ​बुर्का ने रविवार को बॉक्स आॅफिस पर जो ग्रोथ दिखाई थी वह कायम नही रह सकी और दौनों ही फिल्मों की कमाई के आंकडे नीचे गिर गए। जी हां, ट्रेड रिपोर्ट्स के आंकडे तो यही बयां कर रहे है।
ट्रेड एनालिस्ट्स द्वारा जारी किए गए आंकडों से प्राप्त जानकारी के अनुसार टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निधि अग्रवाल स्टारर फिल्म मुन्ना माइकल ने रविवार को जंहा 8.70 करोड़ का बिजनेस किया था वहीं सोमवार को इसे सिर्फ 3.25 करोड़ की कमाई से ही संतोष करना पडा। अलंकृ​ता श्रीवास्तव की फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का की अगर बात करें तो रविवार को फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर 2.41 करोड़ का व्यवसाय किया था जबकि सोमवार को इसकी कमाई मात्र 1.28 करोड़ पर ही सिमट गई।
बता दे कि पिछले शुक्रवार को रिलीज हुइ फिल्म मुन्ना माइकल ने अब तक शुक्रवार को 6.65 करोड़, शनिवार को 6.32 करोड़, रविवार को 8.70 करोड़ व सोमवार को 3.25 करोड़ सहित कुल 24.92 करोड़ रूपये का बिजनेस किया है। जबकि दुनियाभर के फिल्म फेस्टिवल में कई सारे पुरस्कार अपने नाम कर चुकि फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का ने शुक्रवार को 1.22 करोड़, शनिवार को 2.17 करोड़, रविवार को सर्वाधिक 2.41 करोड़ और सोमवार को 1.28 करोड़ सहित कुल 7.08 करोड़ रूपये की कमाई की है।

यूपी में धूम मचा रहा है ‘बेटवा बाहुबली

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here