Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट फरहान की फिल्म लखनऊ सेंट्रल को ट्रेलर लॉन्च

फरहान की फिल्म लखनऊ सेंट्रल को ट्रेलर लॉन्च

0
1404

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म लखनऊ सेंट्रल का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में फरहान एकबार फिर से दमदार एक्टिंग करते नजर आ रहे है। वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए फिल्म के इस ट्रेलर को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। बुधवार को रिलीज होने वाले इस ट्रेलर को अब तक सिर्फ यू ट्यूब पर ही साढे 4 लाख से अधिक लोगों ने इसे देखा है। फरहान अख्तर ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए ट्रेलर को फैंस के साथ सांझा किया है।

इस फिल्म में फरहान अख्तर एक ऐसे महवकांक्षी भोजपुरी अभिनेता का किरदार निभा रहे है जो एक कैदी है और साथ ही भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के जबरदस्त फैन है। आपको बता दे कि भोजपुरी सिनेमा को बेहतर तरीके से समझने के लिए 20 से अधिक भोजपुरी फिल्में बार बार देखी थी।
रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फरहान के अलावा डायना पेंटी, गिप्पी ग्रेवाल, दीपक डो​बरियाल और रोनित रॉय भी अहम किरदार निभा रहे है। फिल्म आगामी 15 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अब आ रहा है जैकी भगनानी की शार्ट फिल्म कार्बन का ट्रेलर

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here