मुम्बई। बॉलीवुड स्टार वरूण धवन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जुडवां 2 ने बॉक्स आॅफिस पर शानदार शुरूआत की है। रिलीज के बाद दो ही दिनों में फिल्म ने साढे 36 करोड़ से अधिक का कलेक्शन घरेल बॉक्स आॅफिस पर किया है।
फिल्म ट्रेड व्यवसाय से जुडे लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 16.10 करोड़ का कलेक्शन किया है जबकि दूसरे दिन बढोतरी के साथ फिल्म ने 20.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ट्रेड पंडितों ने भी बॉक्स आॅफिस पर फिल्म के परफॉरर्मेंस की तारीफ की है जबकि क्रिटिक्स द्वारा दिए गए निगेटिव रिव्यूज को भी दर्शकों ने नकार दिया है। जंहा जुडवा 2 ने साल की चौथी सबसे बडी ओपनर फिल्म होने का रिकॉर्ड बनाया है वहीं वरूण धवन की एक दिन में 20 करोड़ से अधिक कमाई करने वाली पहली फिल्म भी बन गई है।
डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म करीब दो दशक पहले रिलीज हुई सलमान खान स्टारर फिल्म जुडवा का रीमेक है। हालांकि सलमान को ये फिल्म कितना पसंद आई ये कहना जरा मुश्किल है लेकिन फिल्म फैन्स का सिनेमाघरों तक खींच पाने में जरूर सफल रही है। जंहा जुडवा में सलमान डबल रोल में नजर आ रहे थे वहीं जुडवा 2 में वरूण डबल रोल में नजर आ रहे है। वरूण के साथ तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य किरदार में है।




































