Advertisement
Home इंडियन आर्टिस्ट गर्लफ्रेंड ने अपनाया बॉयफ्रेंड का गुरु : जानिएँ कौन है दिशा पाटनी...

गर्लफ्रेंड ने अपनाया बॉयफ्रेंड का गुरु : जानिएँ कौन है दिशा पाटनी के गुरु ?

0
1269

जल्द ही टाइगर श्राफ और दिशा पाटनी फिल्म बागी 2 के मुख्य किरदार में नज़र आने वाले है और लगता है दोनों ही निर्माता साज़िद नाडियाडवाला से काफी इंसपायर्ड हैं जबही तो फिल्म की अभिनेत्री ने उनकी तारीफ के कसीदे गढ़ते हुए उनके लिए सर्वश्रेष्ठ गुरु की उपाधि दी है।

इन दिनों फिल्म बागी 2 का हिस्सा बनकर दिशा पाटनी काफी खुश नजर आ रही हैं और अब तो उन टाइगर के गुरु भी अपना लिएं हैं,वैसे साजिद सदा ही अपने उम्दा स्टार कास्ट लांच करने के लिए जाने जाते हैं । दिशा के अनुसार साजिद फिल्म सेट पर कलाकारों का घर के सदस्यों की तरह ख्याल रखते हैं । हाँ, ये जरूर हैं की को साजिद को काम में हमेशा परफेक्श न की तलाश रहती हैं ।

दिशा ने जब पहली बार साज़िद से मुलाकात की थी, उन्हें उसी क्षण से इस बात का आभास हो गया था कि वो किस तरह के दिग्गज व्यक्ति है और इसिलए वो हमेशा से उनके साथ काम करने की तम्मना रखती थी। साथ ही दिशा ने कहा कि,साज़िद को हर काम सही तरीक़े से करने की आदत है।

साज़िद अक्सर बेहतरीन काम करने के लिए प्रेरित करते है और वो नही चाहते कि सिर्फ एक चीज़ पर ध्यान केंद्रित किया जाए क्योंकि वो एक संपूर्ण पैकेज में विश्वास करते है। आगे दिशा कहती है कि, उन्हें सिर्फ अपना शत-प्रतिशत देना है क्योंकि बाकी सब चीज़ों का ध्यान खुद साजिद बखूबी रख लेते है।

दिशा ने “बाघी” के पहले भाग की तारीफ करते हुए कहा कि, मुझे फ़िल्म बहुत पसंद आई थी और साथ ही फ़िल्म का एक्शन काफी मजेदार था। चूंकि मैं फ़िल्म के दूसरे भाग के बारे में ज़्यादा कुछ नही बता सकती लेकिन इतना तो तय है कि यह भाग एकदम हटके है।

टाइगर के साथ इस फ़िल्म में काम करने के प्रति दिशा काफी उत्साहित है। दिशा ने टाइगर को पूर्णतावादी शख्श बताते हुए उनकी तारीफ की और कहा कि, टाइगर अक्सर मुझे प्रेरित करते है।  दिशा पाटनी इससे पहले एक एल्बम में टाइगर के साथ काम कर चुकी है और उस समय टाइगर से ताल से ताल मिलना उनके लिए काफी मुश्किल था और इसिलए दिशा यह जानती थी कि टाइगर से कदम मिलाने के लिए उन्हें जी-तोड़ मेहनत करनी होगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here