अजय देवगन, इमरान हाशमी के फ़र्स्ट लुक जारी होने के बाद अब डायरेक्टर मिलन लूथरिया की आगामी फिल्म बादशाहो के 6 BADASSES में से एक अगले किरदार विद्युत जामवाल का फ़र्स्ट लुक सामने आया हैं । गुरुवार सुबह विद्युत ने अपना हल्की दाढ़ी और घनी मुछों वाला यह लुक जारी किया जो उनपर काफी जच भी रहा हैं ।
आपको बता दें की फिल्म बादशाहो की कहानी 1975 के
इमरजेंसी के समय की हैं। पोस्टर से लगता है की हथियारों और सोने से लदे ट्रक के 600 किलोमीटर के 96 घंटे के सफर की दास्तां हैं ये फिल्म।
Advertisement
































