Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट डेजी और ऋषि ने पूरी की फिल्म रामरतन की शूटिंग

डेजी और ऋषि ने पूरी की फिल्म रामरतन की शूटिंग

0
3068
रामरतन

मुम्बई। सब स्टार मूवीज की पहली फिल्म रामरतन के आखिरी दिन की शूटिंग अंधेरी स्थित एस जे स्टूडियों में सम्पन्न हुई। अंतिम दिन फिल्म का एक गाना शूट किया गया जिसमें युवा डांस मास्टर मुदस्सर के निर्देशन में फिल्म में मख्य किरदार निभा रही डेजी शाह औश्र ऋषि भूटानी की जोडी ने करीब 200 डान्सर्स के साथ फिल्म के एक रोमांचक गाने का शूट पूरा किया। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी में इसी गाने में नायक नायिका का मिलन होता है और शुरू होती है एक रोमांचक लव स्टोरी।

गोविन्द सकारिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म रामरतन एक कॉमेडी, थ्रिलर से भरपूर फैमिली ड्रामा है। सॉन्ग के बारे में चर्चा करते हुए युवा डांस मास्टर मुदस्सर ने बताया कि संगीतकार बप्पी लाहिड़ी ने इस सॉन्ग में गुजराती लोक गीत का तड़का लगाया है जिसके चलते यह गीत दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देगा। उन्होने बताया कि शूट के दौरान डेजी और ​ऋषि दौनों ने ही कडी मेहनत के साथ परफेक्ट शॉट्स दिए है।

रामरतनफिल्म में मुख्य किरदार ​निभा रही एक्ट्रेस डेजी शाह का कहना है कि गुजराती होने के चलते उन्हे गुजराती लोक संगीत से बेहद लगाव है और इसी कारण फिल्मांकन के दौरान उन्हे किसी प्रकार की परेशानी नही हुई। बता दे कि एक्टर ऋषि भूटानी के पैर में कुछ महीनों पहले फ्रैक्चर हो गया था लेकिन सॉन्ग के लिए उन्होने भी परफेक्ट शॉट्स दिए है। फिल्म में डेजी और ​ऋषि के अलावा महेश ठाकुर, सुधा चंद्रन, राजपाल यादव, सुमित वत्स, प्रशांत राजपूत, कंगना शर्मा और सतीश कौशिक भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें।

फिल्म रामरतन के निर्माता संजय पटेल,, आश्विन पटेल और भरत डोडिया भी निर्देशक गोविन्द सकारिया की निर्देशन शैली से काफी प्रभावित लग रहे थे। बता दे कि निर्देशक गोविन्द सकारिया 15 से अधिक हिट गुजराती फिल्मों का निर्देशन करने के बाद अब फिल्म रामरतन से बॉलीवुड में एंट्री कर रहे है। फिल्म का फर्स्ट लुक इसी साल जुलाई में रिवील किया जाएगा और फिल्म इसी साल अगस्त में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here