Advertisement
Home आर्ट आर्ट अपडेट मेयर लाहोटी ने किया आर्ट वर्कशॉप के पोस्टर का विमोचन

मेयर लाहोटी ने किया आर्ट वर्कशॉप के पोस्टर का विमोचन

0
1659
आर्ट वर्कशॉप

जयपुर। कलानेरी आर्ट गैलरी की ओर से स्क्रेप से आर्ट बनाने की वर्कशॉप का आयोजन गैलरी प्रांगण में आगामी 19 जून से किया जाएगा। 24 जून तक लगातार छ: दिन तक चलने वाली इस वर्कशॉप के एक पोस्टर का विमाचन जयपुर नगर निगम के मेयर अशोक लाहोटी ने शुक्रवार को किया। पोस्टर का विमोचन करते हुए मेयर अशोक लाहोटी ने कहा कि इस प्रकार की वर्कशॉप से स्वच्छ भारत, सुंदर भारत की योजना में अपने व्यक्तिगत सहयोग को बढावा मिलेगा। लाहोटी ने आयोजन में अपना हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
आर्ट गैलरी की डायरेक्टर सौम्या विजय शर्मा ने बताया कि इस वर्कशॉप में इज्पिट की कलाकार आयशा रादवान जो एक इंटिरियर डिजाइनर भी है वेस्ट और स्क्रेप मटिरियल से कलात्म वस्तुओं का निर्माण करना सिखाएगीं। उन्होने कहा कि रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली अनेक वस्तुओं का वेस्ट और स्क्रेप हमारे पर्यावरण को नुकसान पंहुचा रहा है जिसके चलते हमारे आस पास काफी मात्रा में ना उपयोग आने वाला वेस्ट एकत्र हो रहा है। जयपुराइट्स वर्कशॉप में उसी वेस्ट से अनेक कलात्मक वस्तुओं का निर्माण सीख कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग कर सकेगें।
उन्होने बताया कि वर्कशॉप का आयोजन गैलरी प्रांगण में शाम 4 से 6 बजे तथा शाम 6 से 8 बजे तक किया जाएगा। वर्कशॉप में भाग लेने के इच्छित व्यक्ति कार्यालय समय में जेएलएन र्मा स्थित गैलरी अथवा 0141—2710110 पर सम्पर्क कर सकते है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here