Advertisement
Home शॉर्ट फिल्म्स ‘मेरी जान राजस्थान’ में दर्शाया ‘राजस्थान का सौन्दर्य’

‘मेरी जान राजस्थान’ में दर्शाया ‘राजस्थान का सौन्दर्य’

0
1218

जयपुर। विश्व हैरिटेज डे के अवसर पर कलानेरी आर्ट गैलरी प्रांगण में ‘मेरी जान राजस्थान’ का आयोजन मंगलवार को किया गया। आयोजन के दौरान फोटो आर्टिस्ट अनुराग शर्मा द्वारा बनार्इ् गई शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। राजस्थान के कुंभलगढ़ के सौन्दर्य को दर्शाती इस फिल्म का नरेशन धीरज कुलश्रेष्ठ और सुधीर सोनी ने लिखा है जबकि संजय पारीक ने आवाज दी है। डॉक्यूमेंट्री सेशन का शुभारंभ मेमोरी किंग के नाम से पहचाने जाने वाले ‘कृष्ण चहल’ ने किया। बता दे कि गैलरी में गुरूवार को भी अनुराग द्वारा बनाई गई एक अन्य फिल्म की स्क्रीनिंग की जानी है जिसमें गागरोन किले के इतिहास को पिरोया गया है।
इस अवसर पर राजस्थान की ऐतिहासिक इमारतों, पुरा महत्व की संपदाओं और राजस्थान के सौन्दर्य को दर्शाते करीब एक सौ फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें प्रदर्शित फोटोग्राफ्स में आदिमकाल से आधुनिक राजस्थान के क्रमबद्ध विकास को दर्शाया गया है।
इस अवसर पर गैलरी के निदेशक सौम्या विजय शर्मा सहित बडी संख्या में कला प्रेमी मौजूद थे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here