आध्यात्मिक आवाज के धनी कैलाश खेर चूरू पुलिस के फेसबुक पेज पर रहे लाइव
चूरू । रविवार को चूरू पुलिस, फिल्मस्थान और संप्रीति संस्थान की ओर से जारी ऑनलाइन लाइव सेशन श्रृंखला में बॉलीवुड के गायक और देश में आध्यात्मिक गीत और संगीत का पर्याय बन चुके कैलाश खेर लाइव थे ।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल को लॉक डाउन नहीं मानें यह एक ध्यान अवस्था है। प्रकृति अपना नव निर्माण कर रही है।
हम वैश्विक महामारी से मिलकर लड़ रहे हैं हमें पुलिसकर्मी, चिकित्साकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और सफाईकर्मी सभी का सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह समय मन, कर्म और वचन से शुद्ध होने का समय है। इसका पूरा लाभ देशवासियों को उठाना चाहिए ।
कैलाश खेर ने देश और चूरू के लिए कोरोना काल में तैयार गीत ‘जग सारा घर में बैठा है …मैं ही मेरा रक्षक हूं ‘समर्पित किया।कैलाश खेर ने कहा कि यह समय ऐसा है जहां हवाएं लाड़ कर रही हैं ,नदियां लोरी सुना रही हैं तो ऐसे समय में व्यक्ति को अपना आध्यात्मिक विकास करना चाहिए।
कैलाश खेर ने कहा कि चूरू एसपी तेजस्विनी गौतम जैसे अफसर भारत देश के लिए जरूरी हैं। उनका अभियान ‘मेरा चूरु -मेरा फर्ज ‘ अपने आप में एक कर्तव्य बोध पैदा करता है। उन्होंने कहा कि एसपी चूरू का नाम सुनते ही उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ने की हां कर दी क्योंकि उनके नाम तेजस्विनी का प्रभाव बहुत सकारात्मक था।
उन्होंने बताया कि साधु सं
तों की शरण में रहकर उन्होंने पहले अध्यात्म को जाना और फिर संगीत को समझा शायद इसलिए उन्हें आध्यात्मिक आवाज के रूप में जाना जाता है ।उन्होंने कहा कि भारत में हर घर में संगीत,नृत्य और कला बसती है अगर हम अनुशासित होते हुए ख्वाबों को पूरा करेंगे तो हम सफल हो पाएंगे ।अपने आध्यात्मिक सफर के बारे में बात करते हुए कैलाश खेर ने ‘तेरी दीवानी ‘,’अल्लाह के बंदे’, ‘सैयां बनके माला प्रेम की’,’ क्या अंबर से सूर्य बिछड़ता है’ जैसे गीतों की बानगी सुनाई। राजस्थान की धरती को प्रणाम करते हुए कैलाश खेर ने कहा जयपुर राजघराने से उनके बड़े अच्छे संबंध हैं जयपुर राजघराना उन्हें अपने पुत्र जैस स्नेह देता है। कैलाश खेर ने जनता के साथ ‘आदि योगी’ गीत की रचना प्रक्रिया को भी बांटा ।उन्होंने कहा कि हम, हमारे देश की प्रगति में सहायक तभी हो सकते हैं जब हम सब लोग एक दूसरे पर प्यार के साथ विश्वास करना शुरू कर दें जैसा कि इस समय चूरू पुलिस कह रही हैं और कर रही हैं । चूरू पुलिस के भरोसे पर जनता है और जनता के भरोसे के लिए एेसे अभियान चलाए जा रहे हैं। कैलाश खेर ने जनता को यह भी बताया कि बहुत जल्द उनकी कलाधाम नामक अकादमी खुल रही है जो कि देश में ऑनलाइन संगीत जानने और समझने की इच्छा रखने वालों को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगी।
https://www.facebook.com/ChuruPolice/videos/559777301574007/


































