Advertisement
Home फिल्मस्थान चूरू जिले के सभी पुलिस उप अधीक्षकों ने जनता से कहा की...

चूरू जिले के सभी पुलिस उप अधीक्षकों ने जनता से कहा की डरे नहीं, नियमों का पालन करें

0
2749

पुलिस जनता की सहयोगी है

: चूरू ग्रीन से ऑरेंज जोन में आया
: चूरू एसपी तेजस्विवनी गौतम ने फेसबुक पेज पर जारी किया जनसंदेश

चूरू। चूरू पुलिस, फिल्मस्थान और संप्रीति संस्थान की ओर से जारी ऑनलाइन लाइव सेशन श्रृंखला में रविवार को चूरू जिले के सभी पुलिस उप अधीक्षक, चूरू पुलिस के फेसबुक पेज पर ऑनलाइन रहे।
सभी पुलिस अधिकारियों के लिए चिंता का विषय था कि चूरू जिला ‘ग्रीन जोन से ऑरेंज जोन’ में शामिल हो गया है। सीओ रतनगढ़ प्यारेलाल, सीओ सुजानगढ़ नरेंद्र, सीओ सरदार शहर गिरधारी लाल शर्मा, सीओ चूरु सुखविंदर पाल सिंह, सीओ राजगढ़ चंद्रप्रकाश पारीक और पुलिस उप अधीक्षक एससी-एसटी सेल चूरू रामप्रताप विश्नोई चूरू पुलिस के लाइव सैशन में जनता से जुड़े और उनके सवालों के जवाब दिए।सभी पुलिस उप अधीक्षकों ने एसपी चूरू तेजस्विनी गौतम का आभार व्यक्त किया कि इतनी क्रिटिकल सिचुएशन में जनता को घरों में रोके रखने के लिए उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर एक क्रिएटिव इनीशिएटिव लिया जिसको जनता बेहद पसंद कर रही है।

https://www.facebook.com/ChuruPolice/videos/234138881016094/

सभी पुलिस अधीक्षकों ने कहा कि लॉक डाउन तीन में जो प्रवासी मजदूरों का मूवमेंट ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ है उससे हम सभी को बहुत ज्यादा सजग रहने की जरूरत है,इसलिए जनता से यह अपील की जाती है कि वह पुलिस और जिला प्रशासन का सहयोग करें किसी भी क्षेत्र में अगर कहीं से भी बाहर से कोई भी व्यक्ति आया है उसे अपने घर में गुपचुप नहीं रखें सूचित करें जिससे कि तत्काल रुप से उन व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करवा कर उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके ।
सीओ सुजानगढ़ ने जनता के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सालासर गांव में एक कोरोना पॉजिटिव रोगी मिलने के कारण उस गांव के सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं ।
40 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है और पुलिस इस बात का हर संभव ध्यान रख रही है कि लॉकडाउन के नियमों को सख्ती से पालन हो। वहीं सीओ चूरु ने जनता के सवाल के जवाब में कहा कि पुलिस अपना तनाव सड़क पर चलते हुए व्यक्तियों पर नहीं निकालती है। कानून का उल्लंघन करने वालों पर विधि सम्मत कार्यवाही की जाती है इसलिए यह भी ध्यान रखें कि पुलिस आपकी दोस्त है लेकिन अगर किसी ने कानून का उल्लंघन किया है उसके लिए पुलिस सख्त भी हो सकती है ,चूरू पुलिस हमेशा निर्देशों के अनुसार ही काम करती है।
सीओ सरदारशहर ने अपने क्षेत्र की जनता से कहा कि उनके क्षेत्र में बीडी और गुटखे की बिक्री की सूचना उन्हें किसी भी स्तर पर नहीं मिली है अगर ऐसा हो रहा है तो तुरंत सूचना दी जाए पुलिस कानूनी रूप से कार्रवाई करेगी। उन्होने कहा कि कहा कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए हमें अपना ध्यान रखना होगा ।
सीओ रतनगढ़ ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जनता ही अपने मन से निकाल दे कि पुलिस धौंस की भाषा बोलती है लेकिन कुछ असामाजिक तत्व ऐसे होते हैं जिनको सामाजिक बनाने के लिए सख्ती करनी पड़ती है। इस सख्ती को आम जनता की धौंस की भाषा समझ लेती है ।
पुलिस उप अधीक्षक एसटी एससी सेल रामप्रताप विश्नोई ने एक सवाल के जवाब में कहा की पुलिस भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कानूनी रूप से कार्रवाई कर रही है और साइबर सेल के जरिए इन सभी बातों पर बड़ी बारीकी से नजर रखी जा रही है लोग सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल नहीं करें, अगर कोई इसका गलत इस्तेमाल करता है तो उसे कानूनी रूप से सजा भुगतनी होगी।
सीओ राजगढ़ ने जनता के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सरकार शराब के ठेके खोलना सरकार का नीतिगत निर्णय है। सरकार सोच समझ कर फैसला लेती है, इसलिए इन बातों पर ध्यान नहीं दें सिर्फ इतना ध्यान रखें कि कोरोना से सबको मिलकर लड़ना है और इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना है।

https://www.facebook.com/ChuruPolice/videos/267039924682155/

एसपी तेजस्विनी गौतम ने फेसबुक पेज पर जारी किया जनसंदेश
चूरु ग्रीन से ऑरेंज जोन में पहुंचा है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर की ओर से चूरु नगर पालिका क्षेत्र के 10 वार्डों में कर्फ्यू की घोषणा की गई है । चूरू एसपी तेजस्विनी गौतम ने चूरू की जनता के लिए चूरू पुलिस के फेसबुक पेज पर एक वीडियो मैसेज भी जारी किया उन्होंने कहा कि कर्फ्यू और कंटेंटमेंट क्षेत्र में व्यक्ति अथवा वाहनों की गतिविधियाँ निषेध है सिवाय आपातकालीन आवश्यकताओं के। हमें नियमों का पालन करना होगा नहीं तो पुलिस सख्ती बरतेगी। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों को छोड़कर जो बाकी का चूरू जिला है वहां पर भी जनता को चाहिए कि लोग अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकले। घर में बुजुर्ग हैं या छोटे बच्चे उनको बाहर नहीं निकलने दे ।जनता चूरू पुलिस और प्रशासन को सहयोग करें ।चुरू जिले में हर स्थान पर प्रशासन और पुलिस की विजिलेंस टीम उपलब्ध है। चोरी-छिपे अगर आपके मोहल्ले में कोई आया है तो उसकी सूचना पुलिस को दें । जिन्हें होम कोरोन्टाइन किया गया है वे अगर बाहर निकलते हैं, घूमते फिरते हैं तो उनकी सूचना भी तुरंत जिला प्रशासन और पुलिस को देनी चाहिए ।तेजस्विनी गौतम ने यह भी कहा कोरोना बीमारी किसी को भी हो सकती है इसलिए कोरोना जिनको हुआ है उनको सबसे बड़ा सहयोग हम यही कर सकते हैं कि उन्हें स्वस्थ होने में मदद करें यह हमें ध्यान रखना है कि हमें बीमारी से लड़ना है बीमार से नहीं।

उम्मीद को याद रखें, यह जिन्दा शब्द – निखिल सचान

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here