Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट फन्ने खान में राजकुमार की हुई ऐश

फन्ने खान में राजकुमार की हुई ऐश

0
1833
राजकुमार

अगली फिल्म में ऐश्वर्या रॉय बच्चन के साथ मुख्य किरदार निभाएगें राजकुमार राव

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस एश्वर्या रॉय बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म फन्ने खान में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के साथ रोमांस करती नजर आने वाली है। पिछले कुछ समय से फिल्म के लिए विक्की कौशल का नाम भी चर्चाओं में था लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब मेकर्स ने फिल्म में ऐश के अपोजिट राजकुमार राव को कास्ट कर लिया है।
राजकुमार राव आजकल बेहद खुश है और हो भी क्यों ना, दुनियां की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री के साथ काम करने का मौका जो मिल रहा है वहीं उनकी हाल ही में रीलीज हुई फिल्म बरेली की बर्फी में उनके किरदार की चारों तरफ तारीफे जो हुई है। वहीं एकता कपूर की वेब सीरीज बोस में भी उनके लुक को काफी सराहा गया है। ​फन्ने खान की कहानी बेहद शानदार बताई जा रही है चर्चा तो ये भी है कि इस फिल्म में प्यार को एक अलग रूप में दर्शाने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल राजकुमार वेबसीरीज के शूट के लिए पोलेंड गए है लौटने पर वे फन्ने खान के लिए काम शुरू करेगें।

स्वीटी का ड्रामा, जिसने देखा वही हुआ दीवाना

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here