मुम्बई। अयान मुखर्जी की फिल्म ड्रैगन में रणबीर कपूर औरआलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। पहले बताया गया था कि फिल्म की शूटिंग अपने ज्यादा बजट के कारण स्थगित कर दी गई है। लेकिन सूत्रों के हवाले से अब जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार फिल्म सितंबर में फ्लोर पर जायेगी। रणबीर कपूर इस वक्त राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही संजय दत्त बायोपिक ‘दत्त’ में काम कर रहे हैं। इसके खत्म होने के बाद ही वे अयान की फिल्म शुरू करेंगे। अयान की यह फिल्म एक्शन बेस्ड फिल्म है। इसमें विदेशी स्टंटमैन की मदद ली जाएगी। रणबीर कपूर अयान के साथ तीसरी बार काम करेंगे। इससे पहले यह जोडी वेकअप सिड और ये जवानी है दीवानी में काम कर चुकी है। ड्रैगन में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। यह जोडी पहली बार स्क्रीन शेयर करेगी।
Advertisement

































