Advertisement
Home आर्ट आर्टिस्टिक इवेंट्स एंड फेस्टिवल्स उल्लास और उमंग के बीच ताज महोत्सव शुरू

उल्लास और उमंग के बीच ताज महोत्सव शुरू

0
1206

आगरा।  उल्लास, उत्साह और उमंग के साथ 26वें ताज महोत्सव की शुरूआत हुई। पहले दिन मशहूर गायक और लिटिल चैम्प के जज जावेद अली ने सुरों की शाम से चार चांद लगा दिए। कुंद कुन और कहने को जश्ने बहार है, जैसे गीतों से जावेद ने ताज महोत्सव की शुरुआत की।

बातचीत में जावेद अली ने बताया की वो इस समय सारे गामा पा के लिटिल चैम्प को भले ही जज कर रहे हों, पर जब मासूम प्यारे-प्यारे बच्चों को एलिमिनेट करना पड़ेगा, तो वो समय जानबूझकर कुंए में कूदने जैसा ही रहेगा। उन्होंने कहा की सारेगामा उन्हें बहुत पसंद है और वो इसे होस्ट भी कर चुके हैं। ताज महोत्सव का अनावरण आगरा के कमिश्नर चन्द्रकांत और डीएम गौरव दयाल की उपस्थिति में हुआ।
शनिवार को आगरा के कमिश्नर चन्द्रकांत और डीएम गौरव दयाल की उपस्थिति में आयोजित ताज्माहोत्सव में स्वागत उद्बोधन और फिर ताज महोत्सव का स्वागत गीत गाया गया। इस दौरान यशभारती से सम्मानित गायक मुरारी लाल शर्मा की टीम के द्वारा प्रस्तुत ब्रज की होली और मयूर नृत्य के आनंद भी लोगों ने ल‍ि‍या। म्यूजिकल नाईट के लिए मशहूर गायिका मनीषा ने आवाज का जादू बिखेरा।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here