Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट काला कांडी : टीजर रिलीज, अजीबोगरीब लुक में दिखे सैफ

काला कांडी : टीजर रिलीज, अजीबोगरीब लुक में दिखे सैफ

0
1539
काला कांडी

सैफ की फिल्म काला कांडी का टीजर रिलीज

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की अपकमिंग​​ फिल्म काला कांडी का टीजर गुरूवार को रिलीज कर दिया गया है। इसके पूर्व फिल्म में सैफ के लुक की एक तस्वीर भी जारी की गई थी जिसमें सैफ अपने सिर पर अनेक चोटियां बांधे अजीबोगरीब अंदाज में नजर आ रहे है।
जी म्यूजिक कम्पनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए ट्रेलर एक्शन, रोमांस और कॉमेडी के तडके से लबरेज है। ट्रेलर को लेकर फैंस का रिस्पॉन्स भी शानदार रहा है। रिलीज के बाद कुछ ही घंटों में ट्रेलर को 60 हजार से अधिक व्यूज मिले है।

https://www.youtube.com/watch?v=XH2vPgekW2k
अक्षत वर्मा के निर्देशन में बनने वाली  यह फिल्म एक डार्क कॉमे​डी फिल्म है जिसमें कैंसर से पीडित होने के खबर सुनकर सैफ अपना मानसिक संतुलन खो बैठते है। हाल ही में सिनेस्तान ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी की थी, फिल्म आगामी 8 सितम्बर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
सिनेस्तान फिल्म कम्पनी के बैनर तले बनी इस फिल्म में सैफ अली खान के अलावा ईशा तलवार, कुणाल रॉय कपूर, दीपक डो​बरियाल, विजय रज, सोबिता धुलिपला, अक्षय ओबरॉय शेनाज ट्रेजरीवाला, शिवम पाटिल, अमायरा दस्तूर और नील भूपलम भी अहम किरदार निभाते नजर आएगें।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बाबूमोशाय बंदूकबाज का ट्रेलर रिलीज

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here