Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट छा रहा है सलमान के LITTLE फैंस का ट्यूबलाइट अंदाज…

छा रहा है सलमान के LITTLE फैंस का ट्यूबलाइट अंदाज…

0
3498

सोशल मीडिया में हो रही है बच्चों के इस विडियों की चर्चा 

मुम्बई। दबंग खान यानी सलमान खान की अपकमिंग फिल्म Tubelight का टीजर गुरूवार को रिलीज होगा। जिसके लिए सलमान और उनके फैंस दौनों ही बहुत एकसाइटेड नजर आ रहे है। सलमान जंहा पिछले पांच—छ: दिनों से लगातार अपने फैंस के लिए फिल्म का एक नया पोस्टर ट्वीट कर रहे थे तो वहीं उनके फैंस भी कंहा पीछे रहने वाले थे वे भी टीजर रि​लीज डेट पर सलमान को अपने—अपने अंदाज में बधाईयां भिजवा रहे है। किसी ने ट्यूबलाइट लिखी टीशर्ट पहनी हुई है तो कोर्इ् ट्यूबलाइट हाथों में उठाए घूम रहे है वहीं सोशल मीडिया पर सलमान के दो LITTLE फैंस का विडियों भी चर्चित हो रहा है जिसमें वे अपने अनूठे अंदाज में सलमान और उनकी टीम को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दे रहे है। विडियों में दोनों LITTLE फैंस के बीच हुए वार्तालाप को सुन आप मुस्कुराए बगैर नही रह पाएगें।

ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा हैं फिल्म Tubelight का हैशटेग:

सलमान के फैंस के एक्साइटमेंट की गणना आप इसी बात से कर सकते है कि गुरूवार को सुबह से ही #TubelightTeaser हैशटेग ट्वीटर पर ट्रेंड करता रहा। जिस टीजर के लिए सलमान के फैंस इतने एक्साइटेड नजर आ रहे है अब उनके इंतजार की घडियां खत्म होने जा रही है कुछ ही घंटों में फिल्म Tubelight का टीजर हम सबके बीच होगा। फिल्म के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के अनुसार फिल्म Tubelight के टीजर रिलीज आज रात 9 बजे किया जाएगा । ईद के मौके पर रिलीज होने वाली सलमान की इस फिल्म का भी फैंस को तहेदिल से इंतजार है। आप को बता दे कि लोग सलमान की पिछली फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए ​भी बेकरार नजर आ रहे थे कुछ वैसा ही हाल इस बार भी नजर आ रहा है।

आपको बता दे कि सलमान खान इस फिल्म में एक फौजी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। पिछले महीने ही इस फिल्म का 14 सेकंड का एक टीजर भी जारी किया गया था। जिसके बैकग्राउंड में जलजा..जलजा सुनाई दे रहा है और लाइट जल और बुझ रही है। इन शब्दों को कुछ बच्चे बोल रहे हैं। हालांकि, इनको सुनकर फिल्म के बारे में जरा भी आइडिया नहीं लग रहा है। बीतें कुछ दिनों से सलमान लगातार अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म के पोस्टर डालकर अपनी फिल्म Tubelight के प्रति कौतूहल बनाएँ हुए हैं ।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here