Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट भंसाली की फिल्म पद्मावती का ट्रेलर रिलीज

भंसाली की फिल्म पद्मावती का ट्रेलर रिलीज

0
2485

मुम्बई। बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की ​मैगा फिल्म पद्मावती का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 3 मिनिट के इस ट्रेलर में फिल्म की भव्यता की झलक साफ नजर आ रही है। ट्रेलर में रानी पद्मावती के किरदार में दीपिका पादुकाण, महाराजा रवल रत्न सिंह के किरदार में शाहिद कपूर औश्र अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में रणबीर सिंह नजर आ रहे है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेलर को फैंस का खासा सर्पोट मिल रहा है।
वायाकॉम 18 के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल द्वारा जारी किए गए इस ट्रेलर को रिलीज के बाद कुछ ही घंटों में 1 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है। जंहा 3 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाईक किया है वहीं 24 हजार के करीब लोगों ने इसे नापसंद भी किया है।

ट्रेलर में महराजा रवल रत्न सिंह का किरदार निभा रहे एक्टर शाहिद कपूर और महारानी पद्मावती का किरदार निभा रही दीपिका पादुकोण के डॉयलॉग भी प्रभावित करने वाले है जबकी पहली बार निगेटिव किरदार निभा रहे एक्टर रणवीर सिंह का खूंखार अंदाज साफ देखा जा सकता है जो आज से पहले कभी दर्शकों ने नही देखा है। हालांकि पूरे ट्रेलर में रणवीर सिंह का एक भी डायलॉग नही हैं।
हालांकि फिल्म से सामाजिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए कुछ संगठनों ने फिल्म का विरोध भी किया था जिसके चलते फिल्म की रिलीज डेट को लेकर असंमझस था लेकिन स्मृति इरानी द्वारा दिलाए गए भरोसे के बाद अब मेकर्स का कहना है कि फिल्म को निर्धारित डेट पर ही रिलीज किया जाएगा। बता दे कि फिल्म आगामी 1 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here