Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट जग्गा जासूस को सेंसर बोर्ड का बडा झटका

जग्गा जासूस को सेंसर बोर्ड का बडा झटका

0
1139
जग्गा जासूस

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस कटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म जग्गा जासूस को सेंसर बोर्ड की तरफ से बडा झटका लगा है। बताया जा रहा था कि यह फिल्म खासतौर पर बच्चों के लिए ही बनाई गई थी लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट जारी कर सबकों चौंका दिया है। खबरों के अनुसार मैकर्स सेंसर बोर्ड के इस फैसले से हैरान है कि बोर्ड को फिल्म में ऐसा क्या नजर आया कि अब बच्चों के लिए बनाई गई फिल्म को बच्चे ही बिना बडों की उपस्थिति के देख नही पाएगें।

अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म जग्गा जासूस को पिछले हफ्ते सेंसर बोर्ड के पास भिजवाया गया था और बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड ने अगले ही दिन फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ हरी झंडी दे दी। इस फिल्म के निर्माण में करीब चार साल का समय लगा है, आपको बता दे कि जग्गा जासूस एक ऐसे बच्चे की कहानी है जो अपने पिता की खोज में निकलता है इस किरदार को बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने निभाया है। खबरों की माने मेकर्स को सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट को लेकर यह अटपटा रिएक्शन हजम नही हो रहा है। फिल्म को अगले हफ्ते 14 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

जग्गा जासूस : सॉन्ग मुसाफिर का टीजर रिलीज

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here