जयपुर। इंडिया के बदलते स्वरूप को प्रदर्शित करती डीएलबी फिल्म्स की अपकमिंग फिल्म ‘ये है इंडिया’ की स्टार कास्ट इन दिनों देशभर में फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है। हाल ही में विदेश राज्य मंत्री ने नई दिल्ली में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था उसके बाद से ही फिल्म की प्रमोशनी एक्टिविटि बढ गई है। इसी कडी में फिल्म के लीड एक्टर गैवी चहल, डायरेक्टर लोम हर्ष और प्रोड्यूसर संदीप चौधरी स्टार कास्ट के साथ गुलाबी नगरी जयपुर पंहुचे और विभिन्न लोकेशन्स पर फिल्म का प्रमोशन किया। शहर में भारी भीड ने फिल्म की स्टार कास्ट का शानदार स्वागत किया।
इस दौरान वे प्रेस से मुखातिब भी हुए और अपने अनुभव सांझा किए। एक्टर गैवी चहल ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताया कि वे फिल्म में एक एनआरआई युवक की भूमिका निभा रहे है जो यूके में पला बढा है। उसने इंंडिया के बारे में सद निगेटिव ही सुना है लेकिन जब वह इंडिया विजट करता है तो उसके रूढीवादी वादी विचार बदल जाते है और वह इंडिया की छवि को सुधारने के लिए खुद प्रयास करता है।
निर्देशक लोम हर्ष ने बताया कि इस फिल्म के माध्यम से वे देश की पॉजिटिव छवि दुनियां के सामने पेश करना चाहते है। उन्होने कहा कि विदेश में रहने पर ये खुद उन्होने अनुभव किया कि विदेशी नागरिकों के बीच भारत की छवि भ्रांतियों से भरी है, फिल्म के माध्यम से उन लोगों के हजारों सवालों के जवाब देनें की कोशिश की है। आपको बता दे कि इस फिल्म ये है इंडिया के राइटर भी निर्देशक लोम हर्ष ही है।
प्रोड्यूसर संदीप चौधरी ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से इंडिया के अनेक अनछुए पहलुओं को रेखांकित करने का प्रयास कर रहे है जो आज से पहले पर्दे पर कभी नही दिखाया गया है। फिल्म में देश की संस्कृति और विभिन्न लोकेशन्स को पूरी दुनियां के सामने प्रमोट किया जाएगा। आगामी 4 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म में गेवी चहल के अलावा डियान उप्पल, मोहन अगाशे, मोहन जोशी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें।

































Congratulations Lom Harsh
2017 ki superhit film saabit hogi ye h india