Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट जल्द आ रहा है ट्यूबलाइट का ट्रेलर ।

जल्द आ रहा है ट्यूबलाइट का ट्रेलर ।

0
1015

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहुत प्रतीक्षित फिल्म ट्यूबलाइट का ट्रेलर जल्दी ही आने वाला है । फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने ट्वीट के जरिये ये जानकारी दी है । उनका कहना की फिल्म की लास्ट मिनट एडिटिंग चल रही है और ट्यूबलाइट का ट्रेलर जल्द ही लॉंच कर दिया जाएगा ।

ट्विटर पर आए दिन ट्यूबलाइट के पहले लुक की ज़ोरदार डिमांड चल रही है। और पिछली बार तो सलमान फैन्स की डिमांड इतनी तगड़ी थी कि 13 मिनट के अंदर ही उनकी डिमांड ट्विटर पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड हो रही थी। अभी तक सलमान के खाते में 10 बैक 2 बैक सुपरहिट फिल्मेें हैं और 2017 में ये आंकड़ा 12 पहुंच जाएगा। अब अगले साल सलमान तीन फिल्में करने से रहे। ऐसे में 2019 में सलमान खान बॉलीवु़ड का इकलौता और सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ेंगे।

सलमान खान बहुत ही जल्द बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं – 15 बैक टू बैक सुपरहिट फिल्मों का। 2019 में सलमान खान राजेश खन्ना का वो रिकॉर्ड तोड़ेंगे जो आज तक बॉलीवुड का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here